भारत 'एशियन साइंस कैंप' की मेजबानी करेगा
एक अधिकारी ने बताया कि 'एशियन साइंस कैंप' के आयोजन का उद्देश्य दुनिया के शीर्ष विद्वानों के साथ बहस और संवाद के माध्यम से प्रतिभाओं की तलाश करना है।
'होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन' के निदेशक एच. सी. प्रधान ने कहा, "इसमें स्विट्जरलैंड के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रिचर्ड आर. अर्नस्ट और जापान के प्रोफेसर मकोतो कोबायाशी सहित भारत के विश्व प्रख्यात 11 वैज्ञानिक शामिल होंगे।"
उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 20 एशियाई देशों के 200 से अधिक विज्ञान के छात्र और 30 शिक्षक हिस्सा लेंगे।
यह कैंप पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले इसका आयोजन ताइपे (2007),बाली (2008) और जापान (2009) में आयोजित किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications