बिहार में उमस भरी गर्मी जारी
मौसम विभाग के मुताबिक उमस भरी गर्मी के कारण तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मंगलवार की सुबह पटना का तापमान 28़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 30़ 8, गया का 27़ 8 तथा पूर्णिया का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। पिछले चौबीस घंटों में मुजफ्फरपुर में 4़ 2, फारबिसगंज में 2़ 6 तथा मोतिहारी में 2़ 0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान पर बादल छाये रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications