बोफोर्स दलाली मामला : रिकार्ड निचली अदालत भेजे गए (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बोफोर्स दलाली मामले से जुड़े सभी रिकार्ड को एक निचली अदालत को स्थानांतरित करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

इस अदलत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा इटली के व्यापारी ओटावियो क्वोत्रोक्की (70) के खिलाफ दो दशक पुराने मामले को वापस लेने संबंधी याचिका पर सुनवाई चल रही है।

मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में रिकार्ड को स्थानांतरित करने का निर्देश देते हुए न्यायमूर्ति हरजीत सिंह बेदी और न्यायमूर्ति सी.के.प्रसाद की खण्डपीठ ने कहा कि निचली अदालत में मामला निपट जाने या उसके पहले भी जरूरत पड़ने पर इसे वापस सर्वोच्च न्यायालय भेजा जाना चाहिए।

सीबीआई की याचिका का विरोध करते हुए याची अधिवक्ता अजय के.अग्रवाल ने अदालत से कहा कि इस मामले में अनिवासी भारतीय उद्योगपति हिंदुजा भाइयों को बरी किए जाने के खिलाफ उनकी याचिका पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय में है और अगले सप्ताह उस पर सुनवाई भी शुरू हो सकती है।

अग्रवाल ने कहा कि ऐसे में दलाली के रिकार्ड की अनुपलब्धता उनकी याचिका की सुनवाई के रास्ते में आड़े आएगा।

अग्रवाल ने कहा कि 70 वर्षीय क्वोत्रोक्की दुनिया में मुक्त विचरण कर रहा है और सीबीआई अब उसके खिलाफ मामले को वापस ले रही है, ताकि आगे चल कर किसी समय भारत में भी उसका स्वागत किया जा सके।

अग्रवाल ने कहा कि निचली अदालत को मामले का रिकार्ड स्थानांतरित करना, वह भी ऐसे समय में जब इससे संबंधित एक याचिका पहले से अदालत में मौजूद हो, एक बुरा उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+