स्वायत्तता से ही जीता जा सकता है कश्मीरियों का भरोसा : रतनपुरी
राज्यसभा सांसद रतनपूरी ने कहा कि कश्मीर के हालात तभी सामान्य हो सकते हैं जब कश्मीरियों की राजनीतिक उम्मीदों का समाधान किया जाएगा।
रतनपुरी ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में बताया, "राज्य विधानसभा में वर्ष 2002 में स्वायत्तता से संबंधित एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था, लेकिन इसे अनदेखा कर दिया गया। यदि कश्मीरियों का भरोसा जीतना है तो राज्य की स्वायत्तता की मांग को स्वीकार करना ही एक मात्र विकल्प है।"
उन्होंने कहा, "जितने लंबे समय तक स्वायत्तता की मांग को ठुकराया जाता रहेगा, इसे लेकर उनकी मांग बढ़ती ही रहेगी। स्वायत्तता ही कश्मीरियों के भरोसे को वापस लौटाएगी।"
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में चल रहे अशांत माहौल को लेकर सांसद रतनपुरी का यह बयान आया है। गत दो महीने से घाटी में चल रहे तनावपूर्ण हालात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications