भोपाल में डिप्टी कलेक्टर से मारपीट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रवींद्र महाविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम की परीक्षा चल रही थी। नगर निगम के उदय प्रोजक्ट के प्रभारी कमल नागर भी परीक्षा दे रहे थे। उनका परीक्षा नियंत्रक से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई। कुछ प्राध्यापकों व छात्रों ने मिलकर नागर की पिटाई कर दी।
टीटी नगर थाने की पुलिस ने नागर की रिपोर्ट पर एक प्राध्यापक और दो छात्रों सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications