बिहार में 40 दिनों में 13 रेलगाड़ियों में लूटपाट

पटना, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में हाल के दिनों में रेलगाड़ियों में लूटपाट की घटनाएं जिस तरह से बढ़ी हैं उससे यहां की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न् खड़ा हो गया है। बीते 40 दिनों के दौरान यहां रेलगाड़ियों में लूटपाट की 13 घटनाएं हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक को रेल में लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। इस वर्ष दो जुलाई को किउल-जमालपुर रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन के समीप लुटेरों ने दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में धावा बोलकर यात्रियों से लूटपाट की। इसके बाद 13 जुलाई को किउल-गया रेलखंड पर गरसंडा हॉल्ट पर एक पैसेंजर ट्रेन में लुटेरों ने लूटपाट की। इसके एक दिन बाद ही 14 जुलाई को लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए किउल-जमुई के बीच तितायाचक हॉल्ट के समीप धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को लूटा।

पुलिस विभाग में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 19 जुलाई को खगड़िया जिले में कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। इसके बाद 20 जुलाई को पून: बेगूसराय जिले में ही खगड़िया और उमेशनगर स्टेशन के बीच आम्रपाली एक्सप्रेस में लूटपाट की गई। लुटेरों ने 24 जुलाई को सिमुलतला और लहावान स्टेषन के बीच 8681 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में लूटपाट की। इस दौरान लुटेरों ने यात्रियों के साथ जमकर मरपीट भी की।

जुलाई महीने के बाद बेखौफ लुटेरों ने अगस्त महीने में भी यह सिलसिला जारी रखा। अगस्त माह में अब तक लुटेरों ने पांच रेलगाड़ियों को अपना निशाना बना चुके हैं। अगस्त महीने के पहले ही दिन रजला हॉल्ट के पास 132 डाउन मुजफ्फरपुर-सियालदह पैसेंजर में लूटपाट की। इसके एक दिन बाद ही दो अगस्त को आरा-बक्सर रेलखंड पर सवरेदय हॉल्ट के बीच 2334-विभूति एक्सप्रेस में में लूटपाट की गई।

इसके बाद पांच अगस्त को जमुई-किउल रेलखंड के कुंदरा हॉल्ट के पास पटना-झाझा पैसेंजर में लूटपाट की। इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही छह अगस्त को कुंदरा हॉल्ट के पास 3111 लालकिला एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट की। इस दौरान लुटेरों की गोलीबारी में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) का एक जवान घायल भी हो गया।

लुटेरों ने आठ अगस्त को 3049 अमृतसर-हाबड़ा एक्सप्रेस में लहावान और सिममुलतला के बीच लूटपाट की । इस दौरान लुटेरों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की ।

इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि को रेल लूट की घटनाओं को रोकने के कड़े निर्देष दिये है। नीलमणि कहते हैं कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) को भी लगाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+