मलेशिया में मादक पदार्थ के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की उम्र क्रमश: 40 और 28 साल है। वे चेन्नई के रहने वाले हैं। उन्हें गत् शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने सामन की प्रतिक्षा कर रहे थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' में छपी एक खबर के मुताबिक 40 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति ने केटामाइन के तीन पैकेट अपने पेट के समीप तथा चार पैकेट अपने पैरों में छिपा रखे थे। अतर्राष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थो की कीमत 88,711 डॉलर आंकी गई है।
'सेलांगोर नारकोटिक्स' के मुख्य सहायक आयुक्त नोरदीन कादिर ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। उनके पास से मिले पासपोर्ट के अनुसार वह तीन बार पहले भी मलेशिया की यात्रा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications