अर्जेंटीना में इमारत ढही, 8 घायल
ब्यूनस आयर्स, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में सोमवार को एक इमारत के ढह जाने से आठ लोग घायल हो गए। मलबे में अभी भी 10-15 लोगों के दबे होने की आशंका है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक घटनास्थल पर कामगार खुदाई कार्य कर रहे थे। खुदाई के काम की वजह से की नींव कमजोर हो जाने से दो मंजिला इमारत गिर पड़ी । इस इमारत में दो दुकानें और एक जिम था।
ब्यूनस आयर्स के 'इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट सिस्टम' के प्रमुख अलबटरे क्रेससिंति ने घायलों की पुष्टि की है। इमारत के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications