अगले वर्ष 9 महीने तक बंद रहेगा 'स्टैचू ऑप लिबर्टी'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्टैचू ऑफ लिबर्टी को अक्टूबर 2011 में नौ महीनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। नौ महीने के बीच यहां पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए और पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
वर्तमान में 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी' देखने आने वाले पर्यटक एक तरफ से इसमें प्रवेश कर दूसरे तरफ से आसानी से निकल सकते हैं। इस मशहूर पर्यटन धरोहर में आग की संभावित घटनाओं से बचने के लिए उसी तरह की दूसरी सीढ़ियों को बनाने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही यहां धुआं निकलने के बाद अलार्म बज उठा था। इसके बाद पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। प्रत्येक वर्ष 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी' को देखने के लिए 50 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications