शांति को एक मौका दें : प्रधानमंत्री
जम्मू एवं कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "मैं जम्मू एवं कश्मीर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे शांति को एक मौका दें। राज्य और वहां के संस्थानों के पुनर्निर्माण के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। हमें आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहिए और रोजगार के अवसर सृजित करने चाहिए। हमें भौतिक और मानव संसाधन संबंधी अधोसंरचना को खड़ा करना चाहिए।"
महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इस बैठक का बहिष्कार किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं उस पीड़ा को महसूस कर सकता हूं और उस क्रोध व हताशा को समझ सकता हूं जो युवकों को कश्मीर की सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रहा है। उनमें से तमाम ने अपने जीवन में हिंसा और लड़ाई के अलावा और कुछ देखा ही नहीं है।"
उन्होंने कहा, "आज मैं जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए उम्मीद की अपनी उस भावना को आपके साथ साझा करना चाहता हूं, जिसे मैंने लंबे समय से संजो कर रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications