'ईरान ने परमाणु संवर्धन में नई मशीनों का इस्तेमाल किया'
विएना, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का कहना है कि ईरान ने यूरेनियम के संवर्धन में नई मशीनों का इस्तेमाल किया है ताकि उसमें 20 फीसदी तक शुद्धता आ सके।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईएईए ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नई मशीनों का इस्तेमाल ईरान के नतांज स्थित परमाणु ठिकाने में किया गया।
अमेरिका और पश्चिमी देशों का आरोप रहा है कि ईरान परमाणु संवर्धन का काम परमाणु हथियार विकसित करने के मकसद से कर रहा है। दूसरी ओर ईरान इससे इंकार करता रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री ने रविवार को कहा था कि उनका देश परमाणु ईंधन की अदला-बदली से जुड़े समझौते के आधार पर बातचीत को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications