लखनऊ हवाईअड्डे पर फर्जी पासपोर्ट के साथ युवक गिरफ्तार

ओमान एयरलाइंस की मस्कट से आने वाली उड़ान डब्ल्यू-1261 से लखनऊ आए अमीरूल मंडल नाम के युवक का पासपोर्ट इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने सत्यापन के दौरान फर्जी पाया जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

हवाई अड्डे से युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

सरोजनीनगर थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि पासपोर्ट में युवक का नाम हिसाब मोहम्मद और निवास जिला देविरया अंकित था लेकिन पूछताछ में उसने अपना नाम अमीरूल मंडल और निवास जिला बर्धमान, पश्चिम बंगाल बताया।

पुलिस के मुताबिक मंडल ने दुबई में एक बैंक से कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने के कारण उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। बाद में उसने लखनऊ के एक दलाल के माध्यम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई मंगवाया और उसी पासपोर्ट पर वहां से लखनऊ आया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवक से स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+