कश्मीर को राजनीतिक समाधान चाहिए : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कश्मीर की समस्याओं के समाधान के वास्ते बातचीत के लिए और कोई ऐसा राजनीतिक समाधान निकालने को तैयार है, जो लोगों की भावनात्मक जरूरतों और अलगाव को दूर कर सके। अपने आवास से लगे पंचवटी सभा केंद्र में जम्मू एवं कश्मीर से आए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत एक लोकतांत्रिक ढांचे के अंदर आयोजित किया जाना चाहिए।
सिंह ने कहा, "मैं इस बात को मानता हूं कि समस्या की चाबी एक राजनीतिक समाधान है जो कि अलगाव की भावना और भावनात्मक जरूरतों को पूरा कर सके। यह केवल स्थायी आंतरिक और बाहरी संवाद के जरिए ही हासिल किया जा सकता है। हम इसके लिए तैयार हैं। हम अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं व खाके के अंदर सभी मुद्दों पर बातचीत करना चाहते हैं।"
सिंह ने कश्मीर के युवकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रक्रिया तभी गति पकड़ सकती है, और परिणाम दे सकती है, जब वहां शांति कायम हो जाए। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं मानता हूं कि तमाम सारे लोग सभी मुद्दों का कोई शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। हमें इस बात को स्वीकर कर लेना चाहिए कि बार-बार का विरोध प्रदर्शन, चाहे वह हिंसक हो या अहिंसक, इस प्रक्रिया में रोड़ा ही अटकाएगा।












Click it and Unblock the Notifications