रवांडा में कगामे की जीत के आसार
रवांडा के राष्ट्रीय चुनाव आयोग (एनईसी) के हवाले से यह खबर दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रावांडा में 51 लाख लोगों ने सोमवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था।
कगामे चार बच्चों के पिता हैं। वह पूर्व विद्रोही संगठन आपीएफ में कमांडर के तौर पर काम कर रहे थे। इस विद्रोही संगठन ने वर्ष 1994 में तुत्सिस समुदाय के खिलाफ होने वाले नरसंहार को रोककर सत्ता में काबिज हुई थी। अब यह मुख्यधारा की सियासी पार्टी है।
कगामे के मशहूर प्रतिद्वंदियों में लिबरल पार्टी के प्रोस्पर हिगिरो हैं जो वर्तमान में सीनेट के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा जेन दामास्क हैं जो सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखते हैं और वर्तमान में वह संसद के उपाध्यक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications