चीन में कोयला खदान में पानी भरा, 10 फंसे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार 12.10 बजे तोंगहुआ के इरदाओजियांग जिले के होंगयुआन खदान में हुआ। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंगलवार सुबह ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
गौरतलब है कि जीलिन प्रांत में बारिश की वजह से आई बाढ़ में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications