चीन में भूस्खलन में 337 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार झोउकू कांउटी में शनिवार रात से बारिश आरंभ हुई थी। बारिश की वजह से जगह-जगह मकान ढह गए और सैकड़ों लोग मलबों में दब गए।
एक वरिष्ठ अधिकार ने सोमवार रात बताया कि विभिन्न अस्पतालों में 218 लोगों का उपचार किया गया है। 41 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं और उन्हें लानझोऊ ले जाया गया है।
बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का असर 45,000 लोगों पर पड़ा है। 300 से अधिक मकान तबाह हो गए। हजारों मकान बाढ़ में डूबे हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी जुटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications