भारतीय मूल के आईटी कारोबारी को 20 महीने की सजा
एडवांस इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीस एण्ड इनोवेटिव साल्यूशंस कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील बंसल (42) को 20 महीने की सजा के बाद तीन साल तक निगरानी में रहना होगा।
अमेरिका के जिला जज हेनरी एच. केनेडी ने बंसल को सजा सुनाते हुए कहा, "यह आपके और आपके परिवार के लिए दुखद है। यह आपके कर्मचारियों और कोलंबिया जिले के लिए भी दुखद है।"
बंसल ने कहा, "मैं यहां खड़े होने के लिए माफी मांगता हूं। मुझ पर गरिमाहीन कृत्य के आरोप के लिए मैं माफी मांगता हूं और अपनी पत्नी और सात और ग्यारह साल की बच्चियों के लिए उदारता बरते जाने की अपील करता हूं।"
पिछले साल शहर के प्रौद्योगिकी कार्यालय में एक घोटाले में बंसल का नाम जुड़ा था। अप्रैल महीने में उन्होंने रिश्वतखोरी और काले धन के लिए माफी मांगी थी।
दो अन्य अधिकारियों यूसुफ अकर और उनके सहयोगी फारुख अवान ने भी अपराध स्वीकार किया था, इन्हें अगले सप्ताह सजा सुनाई जानी है।
बंसल यहां सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं और हॉवर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। बंसल पर 7,06,000 डॉलर की रिश्वत देने और इसके बदले में यूसुफ अकर से सरकार के ठेकों की गुप्त सूचनाएं प्राप्त करके 1,80,000 डॉलर का लाभ उठाने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications