लद्दाख त्रासदी पीड़ितों को राहत जारी रहेगा : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के पुनर्वास में राज्य सरकार की पूरी मदद की जाएगी और केंद्र सरकार पीड़ितों को राहत और अन्य सहायता लगातार मुहैया कराएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के साथ है।
प्रधानमंत्री सिंह, जम्मू एवं कश्मीर की सभी पार्टियों के नेताओं की बुलाई गई बैठक में बोल रहे थे। बैठक की शुरुआत में सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखा।
प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह से कश्मीर में घट रही घटनाओं से मुझे गहरी पीड़ा हुई है। मैं हर मां, हर पिता, हर परिवार और हर बच्चे के निधन की पीड़ा और दुख में खुद का साझा करता हूं।"
सिंह ने कहा, "मैं उस पीड़ा, आक्रोश और हताशा को महसूस कर सकता हूं, जिसके कारण युवक कश्मीर की सड़कों पर उतर रहे हैं। उनमें से तमाम ने अपने जीवन में हिंसा और लड़ाई के अलावा कुछ नहीं देखा है और वे अपनी पीड़ा से डरे हुए हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज मैं आपके साथ जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए अपनी उम्मीद की भावना को साझा करना चाहता हूं, जिसे मैंने लंबे समय से संजोए रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications