हिमाचल में रैगिंग के आरोप में 4 छात्रों पर मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक हिरदेश बिष्ठ ने आईएएनएस को बताया, "मानव भारती विश्वविद्यालय के 30 छात्रों ने सोमवार रात को चार वरिष्ठ छात्रों हिरदेश शर्मा, चेतन, प्रशांत कश्यप और मदन लाल पर रैगिंग करने के आरोप लगाए थे।"
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के बाहर रहने वाले छात्रों के साथ कथित तौर पर वरिष्ठ छात्रों ने हाथापाई की।
बिष्ठ ने बताया, "पुलिस ने इस घटना में शामिल चेतन को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य छात्रों की तलाश की जा रही है।"
विश्वविद्यालय के निदेशक एस.पी .भारद्वाज का कहना है कि सभी आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्र अब किसी विश्वविद्यालय की परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications