अंधविश्वास में बच्ची को चाचा ने जिंदा दफन किया
घटना जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के बंगहरनपुरवा गांव की है, जहां मंगलवार सुबह शिव कुमार (30) ने अपनी भतीजी मनऊ को मंगलवार सुबह घर से थोड़ी दूर पर स्थित खेत में जिंदा गाड़ दिया।
तरबगंज थाना प्रभारी एस.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
सिंह ने कहा कि प्रांरिभक जांच में सामने आया कि किसी तांत्रिक ने कुमार को सलाह दी कि अगर वह किसी छोटी बच्ची की कुर्बानी देगा तो उसके जीवन में समृद्धि आएगी। कुमार पिछले कुछ समय से बेरोजगार था।
पुलिस के मुताबिक कुमार जब बच्ची को जमीन में गाड़ रहा था तभी गांव के एक छोटे बच्चे ने उसे देख लिया और उसी ने बाद में घरवालों से पूरी बात बताई जिसके बाद घटना का खुलासा हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications