रैगिंग निरोधी अभियान के लिए विशेष बस
इस विशेष अभियान का नाम 'बस और नहीं' रखा गया है। इस विशेष बस को कुलपति दीपक पेंटल कार्यालय परिसर से सुबह 10.15 में झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
अभियान को मुतूल फाउंडेशन और डीयू संयुक्त रूप से आयोजित कर रहा है। इसके प्रतिनिधि ने बताया, "विशेष रंगीन बस दिल्ली से चेन्नई की यात्रा के दौरान देश के आठ प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। बस में मौजूद स्वयंसेवक सफर के दौरान ड्राइंग, पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से रैगिंग को रोकने के लिए प्रचार करेंगे।"
अभियान के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र रैगिंग निरोधी एक पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications