प्रधानमंत्री ने लद्दाख, कश्मीर में हुई मौतों पर शोक जताया
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों और लद्दाख में बाढ़ के कारण हुई मौतों पर मंगलवार को शोक जाहिर किया।
मनमोहन सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर की सभी पार्टियों के नेताओं के साथ एक बैठक की शुरुआत में कहा, "कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति पीड़ा महसूस करता हूं।" इस बैठक में पीपुल डेमोक्रे टिक पार्टी (पीडीपी) ने हिस्सा नहीं लिया।
बैठक शुरू होने के पहले लोगों ने जम्मू एवं कश्मीर में हुई मौतों पर दो मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications