गुवाहाटी में कोका कोला कर्मचारी की गोली मार कर हत्या (लीड-1)
पुलिस अधिकारियों को शक है कि इस इस घटना में बोडो विद्रोहियों का हाथ हो सकता है।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे शहर के भीड़भाड़ वाले आर.जी .बरुआ मार्ग पर कर्मचारी केशव फुकन की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
कर्मचारी केशव फुकन को दो हमलावरों ने उस वक्त गोली मारी जब वह पंजाब नेशनल बैंक में नकदी जमा करने जा रहा था। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। घटना के बाद कर्मचारी को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमलावर घटना के बाद नकदी ले कर फरार हो गए। घटना के बारे में जांच की जा रही है। हालांकि यह तय है कि इस घटना के पीछे नेशनल डेमोकेट्रिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के विद्रोहियों का हाथ है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications