पृथ्वी को क्षति पहुंचाने वाले उल्का पिंड की जांच करेगा नासा
नासा की यह योजना 1998 में आई हॉलीवुड फिल्म 'आरमेगडॉन' का दर्पण होगी। इस फिल्म में व्हाइट हाउस पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए आगे बढ़ते एक उल्का पिंड पर एक अंतरिक्ष यान भेजता है।
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक उल्का पिंड 1999 आरक्यू 36 के साल 2200 से पहले पृथ्वी से टकराने की आशंका है। इससे जो विस्फोट होगा वह हजारों परमाणु बमों के एक साथ फटने से होने वाले विस्फोट के बराबर तीव्रता का होगा।
इस उल्का पिंड की कक्षा के एक विश्लेषण में स्पष्ट हुआ है कि यह 24 सितंबर, 2182 को पृथ्वी से टकरा सकता है लेकिन वैज्ञानिक इसका और अधिक सटीक समय ज्ञात करना चाहते हैं और इसके लिए वह इससे चट्टानों के कुछ टुकड़े इकट्ठे करना चाहते हैं।
यदि नासा इस योजना को हरी झंडी दिखा देता है तो 2106 में एक अंतरिक्ष यान इस उल्का पिंड पर भेजा जाएगा और वहां से उसके कुछ नमूने लाए जाएंगे। यह पिंड 1,800 फीट के क्षेत्र में फैली हुई है।
इस योजनाबद्ध अभियान को ऑरीसिस-रेक्स नाम दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications