पटाखे के कारखाने में विस्फोट, 5 की मौत
पुलिस ने बताया कि उंगुतूरु मंडल में पेद्दाल्लामेल्ली गांव के एक पटाखे के कारखाने में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। इसकी वजह से कई अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जिस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, वहां आग लग गई। इसके बाद विस्फोट हुआ और बाद में आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि इसमें एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल बुरी तरह से झुलसने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मलबे हटने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
जिले के पुलिस अधीक्षक रवि वर्मा ने कहा, "कुछ लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। मलबा हटाए जाने के बाद ही मरने वालों की सही संख्या स्पष्ट हो पाएगी।"
घायलों को टेडापाल्लिगुदम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद जिलाधिकारी वाणी प्रसाद ने जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications