भारत-पाक के खुफिया प्रमुखों ने जून में की थी मुलाकात
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के खुफिया प्रमुखों ने जून में इस्लामाबाद में पुलिस मामलों पर हुए दक्षेस के सम्मेलन के इतर मौके पर मुलाकात की थी।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने कांग्रेसी सांसद, रायपति सम्बाशिवा राव के एक सवाल पर लिखित जवाब में लोकसभा में मंगलवार को कहा कि सम्मेलन के इतर मौके पर भारत के खुफिया प्रमुख ने पाकिस्तानी खुफिया प्रमुख से मुलाकात की थी।
माकन ने कहा कि मुलाकात के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताएं उठाई गईं। माकन से पूछा गया था कि क्या मुलाकात सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबले पर चर्चा के लिए की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications