वित्त मंत्रालय के पास तस्करी के सोने का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में तस्करी के सोने की खपत और बिक्री की मात्रा का पता लगाने के लिए सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने कहा कि उसके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के आवेदन के जवाब में कहा कि उसके पास देश में सोने की अवैध बिक्री और खपत के बारे में कोई अनुमान उपलब्ध नहीं है।"
अग्रवाल ने यह भी पूछा था कि क्या विदेशी बैंकों ने भारत सरकार को भारत के लोगों द्वारा अपने देश में खोले गए खातों और खाताधारकों की जानकारी देने का प्रस्ताव दिया है या नहीं।
मंत्रालय ने उनके इस सवाल को भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को भेज दिया था। आरबीआई ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications