कश्मीर में दुष्प्रचार से निपटने के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने एक सवाल के जवाब में संसद में बताया, "जम्मू एवं कश्मीर में सीमा पार से भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाए जाने की खबरें हैं। इस तरह के दुष्प्रचार से निपटने के लिए आल इंडिया रेडियो (एआईआर) एवं दूरदर्शन (डीडी) ने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।"
सोनी ने कहा कि एआईआर और डीडी अपने नेटवर्क में मजबूती लाकर जम्मू एवं कश्मीर में तथा अन्य सीमावर्ती इलाकों में अपने दायरे को बढ़ा रहे हैं।
सोनी ने राज्यसभा में कहा, "सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में प्रसारण सिग्नल के पारेषण के लिए 100 करोड़ की एक योजना को मंजूरी दे दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications