रंगराजन तैयार करें कश्मीर की आर्थिक योजना : सोज

इसके साथ ही सोज ने उम्मीद जाहिर की है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक कश्मीर के लिए मरहम का काम करेगा।

सोज ने आईएएनएस को बताया, "घाटी के युवकों में अशांति के पीछे बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है। मैंने कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री को लिखा था कि राज्य में नियुक्ति और रोजगार के लिए एक नई योजना तैयार करने हेतु प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार सी.रंगराजन की सेवाएं ली जाएं। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमारे निवेदन पर विचार करेंगे।"

सोज ने कहा कि योजनाकारों और अर्थशास्त्रियों को समझना चाहिए कि कश्मीर में सरकारी क्षेत्र के अलावा रोजगार के गिने-चुने क्षेत्र ही हैं। राज्य सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया संतोषजनक नहीं है और इससे शिक्षित बेरोजगारों को कोई मदद नहीं मिल रही है।

जम्मू एवं कश्मीर की विभिन्न पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री से मंगलवार को शाम छह बजे मिल रहे हैं। सोज कांग्रेसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें उनके पिता एवं केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला, उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता तारा चंद, भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रमुख भीम सिंह और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक यूसुफ तारिगामी शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+