खतरनाक हो सकता है कुर्सी पर घंटों बैठना
समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो मनुष्य एक सप्ताह में 23 घंटे कुर्सी पर बैठता है उसकी 11 घंटे कुर्सी पर बैठने वाले की तुलना में 64 फीसदी अधिक हृदय संबंधी रोगों से ग्रस्त होने की संभावना रहती है।
अमेरिका में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि अधिक देर तक टीवी देखना या अतिरिक्त समय तक बैठे रहना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अन्य कारणों की तुलना में यह आपके लिए 11 फीसदी अधिक जानलेवा है।
यह कैसे हो सकता है? इस बारे में अमेरिका के शोधकर्ताओं ने बताया कि लिपोप्रोटीन लिपेस नामक अणु का, जो शरीर में वसा बनाने में मदद पहुंचाता है, तभी स्राव होता है जब दोनों पांव की मांसपेशियां तंग हो जाती हैं। उदाहरण के तौर पर जब आप खड़े रहते हैं या पैदल चलते हैं।
प्रोफेसर डेविड डनस्टेन ने अपने अध्ययन में बताया है, "अगर किसी का अधिक वजन है और वह अधिक देर तक बैठा रहता है तो उस व्यक्ति की रक्त शर्करा और रक्त वसा खतरनाक प्रभाव छोड़ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications