किसान ने सर्जरी से हटवाए 'स्तन', पत्नी लौटी घर

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार 53 साल के गुओ फेंग ने बताया कि असामान्य रूप से बढ़ चुके उसके स्तन ने उसकी जिंदगी को नारकीय बना दिया था। इसके चलते उसकी पत्नी जिया लींग भी उसे छोड़कर चली गई थीं, क्योंकि पड़ोस की महिलाएं अक्सर उसे उसके पति के स्तनों को लेकर ताने मारा करती थीं।

फेंग ने कहा, "तकरीबन 10 साल पहले मेरा सीना बढ़ने लगा था, लेकिन मैं इसे अपना वजन बढ़ने का एक हिस्सा मान रहा था। पिछले कुछ सालों में यह असामान्य हो गया।"

इस बीमारी को 'गाइनेकोमेस्तिया' कहा जाता है। यह उम्र के किसी भी पड़ाव में व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। इसका कारण अत्यधिक भोजन करना या हार्मोनल असंतुलन बताया जाता है। ऐसे कई दुर्लभ मामलों में यह भी देखा जाता है कि गुर्दे या आनुवांशिक विकारों की वजह से यह बीमारी हो जाती है।

डेयरी व्यवसाय से जुड़े फेंग ने बिना सर्जरी के ही इसे ठीक करने के लिए बीजिंग के कई चिकित्सकों से इलाज कराए, लेकिन अंत में उसे सर्जरी का ही सहारा लेना पड़ा। इस सर्जरी में पांच घंटे लगे थे।

सर्जरी करने वाले चिकित्सक हालांकि अभी भी आसामान्य रूप से स्तन बढ़ने के कारणों को जान नहीं पाए हैं।

बीजिंग में जिनान चेस्ट अस्पताल के चिकित्सक जांग लिलान ने कहा, "मैंने अपने 30 साल के करियर में ऐसा मामला पहले नहीं देखा था।"

उन्होंने कहा, "मैं इस चीज को लेकर चकित था कि फेंग ने कोई जहरीला या मिलावटी खाद्य पदार्थ खा लिया होगा, लेकिन नमूने की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। उसके आनुवांशिक लक्षण भी ठीक हैं।"

लिलान ने कहा, "यह वसायुक्त ऊतक हो सकते हैं। पुरुषों में इस तरह का यह पहला मामला था। हमने सर्जरी के द्वारा उसके सीने के अत्यधिक उभरे हिस्से को हटा दिया। उसे कम वसायुक्त भोजन करने की सलाह दी गई है।"

फेंग ने बताया कि सर्जरी के बाद अब उसकी पत्नी घर लौट आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+