अध्यापिका ने जलती लकड़ी से छात्रों को पीटा
इस घटना में कक्षा एक से चार वर्ग के कम से कम 13 छात्रों के शरीर पर चोटें आईं हैं।
घटना महबूबाबाद मंडल के जमंडलापल्ली गांव की है। यह घटना मंगलवार को तब प्रकाश में आया जब छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अध्यापिका श्रुति कीर्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वारंगल के जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापिका को निलंबित कर दिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications