मुंबई तट पर तेल रिसाव रुका : जयराम रमेश
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने मंगलवार को लोकसभा में कहा, "जहाज से तेल रिसाव पूरी तरह रोक लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।"
पनामा के जहाज एमएससी चित्रा और सेंट किट्स के जहाज एमवी खलीजिया 3 शनिवार सुबई के समुद्री तट से करीब पांच किलोमीटर दूर समुद्र में टकरा गए थे।
अनुमान के मुताबिक इस टक्कर के बाद जहाज से करीब 2,000 लीटर तेल समुद्र में बह गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications