बोफोर्स दलाली मामले के रिकार्ड निचली अदालत भेजे गए
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बोफोर्स दलाली मामले से जुड़े सभी रिकार्ड को एक निचली अदालत को स्थानांतरित करने का मंगलवार को निर्देश दिया।
इस अदलत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के उस कदम के विरोध में दायर याचिका की सुनवाई चल रही है, जिसमें सीबीआई ने इटली के व्यापारी ओटावियो क्वोत्रोक्की (70) के खिलाफ दो दशक पुराने इस मामले को वापस लेने की बात कही है।
निचली अदालत ने एक वकील की ओर से सीबीआई के कदम के विरोध में दायर इस याचिका पर अपने फैसले को 25 अगस्त तक टाल दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications