पंजाब में पायरेटेड सीडी के साथ 30 गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री (आईएमआई) की सूचना के बाद पुलिस ने राज्य के विभिन्न भागों में छापे के दौरान 21,180 से अधिक पायरेटेड सीडी बरामद की है। बरामद सीडी ज्यादातर नई फिल्मों की है।
आईएमआई के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई चण्डीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, खरार, बरनाला, जालंधर, संगरूर, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, फिरोजपुर, पठानकोट और जागरवन शहरों में की।
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पायरेटेड सामग्री बरामद की गई है। छापेमारी के दौरान 35 मेमोरी कार्ड, 15,406 पायरेटेड सीडी, 23 कंप्यूटर, 37 डीवीडी राइटर और 19 कार्ड रिडर्स सहित अन्य चीजें जब्त की गईं।
इस साल अप्रैल और मई महीने के दौरान 30 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 18,000 पायरेटेड सीडी सहित बड़ी मात्रा में अन्य पायरेटेड सामग्री जब्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications