पहली तिमाही में टाटा मोटर्स को 1,989 करोड़ रुपये का मुनाफा
कंपनी का कुल करोबार 64.2 प्रतिशत बढ़कर 27,055.57 करोड़ रुपये हो गया है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 16,472.97 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की घरेलू बिक्री 38.7 प्रतिशत बढ़कर 1,00,186 वाहन हो गई। बिक्री में यह वृद्धि मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 62.4 प्रतिशत की वृद्धि के चलते हुई है।
टाटा मोटर्स देश में वाणिज्यिक वाहन निर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। वाणिज्यिक वाहनों के घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से ज्यादा है।
कंपनी के यात्री गाडियों के वर्ग में इंडिगो मांझा, इंडिका विस्टा और नैनो की बिक्री बढ़ी है। इस वर्ग में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13.3 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में इस वर्ग में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 11.2 प्रतिशत थी।
इस तिमाही में कंपनी के प्रसिद्ध ब्रांड जगुआर लैंड रोवर को 1,590.25 करोड़ रुपये का कर पूर्व मुनाफा हुआ है।
इसके अलावा टाटा देवू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 20.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications