लेह त्रासदी : विदेशियों के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष बना
मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, "लेह में आई बाढ़ की वजह से वहां फंसे, लापता हुए, घायल या मारे जा चुके भारतीय और विदेशी लोगों के बारे में बचाव और राहत एजेंसियां सूचना एकत्रित कर रही हैं।"
मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित विदेशी नागरिकों के बारे में किसी प्रकार की सूचना विशेष नियंत्रण कक्ष से हासिल की जा सकती है।
नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर- 23012113 और 23015300 पर लोग अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। (23018158) पर फैक्स या 'कंट्रोलरुम एट द रेट ऑफ एमईए डॉट जीओवी डॉट इन' पर इमेल कर बाढ़ से प्रभावित लोगों के बारे में सूचना ली जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के लेह शहर में शुक्रवार को बादल फटने की वजह से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है।
पुलिस ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के जंस्कार घाटी से भारतीय वायु सेना के जवानों ने 81 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications