शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 68 व निफ्टी 25 अंक फिसला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,293.40 का उच्च और 18,170.77 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,491.45 अंक के उच्च और 5,445.35 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 38.67 अंक (0.51 प्रतिशत) गिरकर 7,583.50 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 33.84 अंक (0.35 प्रतिशत) गिरकर 9,686.52 अंक पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स (4.17 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.25 प्रतिशत), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.76 प्रतिशत) और एल एण्ड टी (0.91 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।
वहीं स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-2.40 प्रतिशत), विप्रो (-2.12 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-1.83 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरकर बंद होने वाले शेयर रहे। टीसीएस (-1.56 प्रतिशत), महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-1.51 प्रतिशत) और इंफोसिस (-1.41 प्रतिशत) भी गिरावट के साथ बंद हुए।
सूचना प्रौद्योगिकी (-1.42 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.34 प्रतिशत), हेल्थकेयर (-0.79 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तुएं (-0.78 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
वहीं रियल्टी (0.53 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.14 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (0.10 प्रतिशत) तेजी के साथ बंद होने वाले सूचकांक रहे।
बीएसई पर 1,283 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,706 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई वहीं 98 शेयरों मे कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई पर टाटा मोटर्स, अबन ऑफशोर और आरआईएल में सबसे ज्यादा कारोबार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications