कश्मीर में कर्फ्यू और बंद से जनजीवन प्रभावित
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में पुराने शहर के इलाके में कर्फ्यू जारी है जबकि मैसुमा और बटमालू में जारी कर्फ्यू में ढील दी गई।"
अधिकारी ने बताया, "असमाजिक तžवों से आम लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है।"
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने सुरक्षाबलों द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे मानवाधिकारों के हनन को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के तौर पर बंद का ऐलान किया है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम घाटी में किसी भी तरह की हिंसात्मक गतिविधि को रोकने के लिए पैनी नजर रख रहे हैं।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था कामय रखने के लिए दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर के कुछ कस्बों मे भी कर्फ्यू लगाया गया है।
राज्य में गत 11 जून से ही घाटी में फैली हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में 50 लोग मारे जा चुके हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट की बैठक बुलाई और इस दौरान निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी मंत्रियों के एक सप्ताह का वेतन लेह त्रासदी और घाटी में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों में बांटी जाएगी।
सरकार ने राज्य के कर्मचारियों से भी पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications