पूर्वोत्तर में स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार का आह्वान

प्रतिबंधित संगठन 'यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम'(उल्फा) ने जारी एक बयान में कहा, "हमने अपने क्षेत्र में लोगों से स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार और भारतीय औपनिवेशिकता व सैन्य अत्याचार के खिलाफ इसके आयोजन को रोकने के लिए एकजुटता दिखाने के लिए कहा है।"

स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार की घोषणा करने वालों में उल्फा, 'नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड' (एनडीएफबी), 'कामतापुर लिबरेशन आरगनाइजेशन'(केएलओ), असम, पश्चिम बंगाल और मणिपुर के कुछ हिस्से को मिलाकर एक स्वतंत्र राज्य बनाने के लिए संघर्ष करने वाले संगठन 'असम एण्ड वेस्ट बंगाल, द मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट' (एमपीएलएफ) और 'त्रिपुरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट' (टीपीडीपी) शामिल हैं।

ये संगठन असम, मणिपुर और त्रिपुरा में सक्रिय हैं। इन संगठनों ने 14 अगस्त की देर रात 1.30 बजे से शाम 15 अगस्त शाम 6.30 बजे तक हड़ताल का आह्वान किया है।

पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कुछ विद्रोही संगठन भारत सरकार के विरोध में राष्ट्रीय त्योहारों का पिछले कुछ सालों से बहिष्कार करते आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विद्रोही संगठनों के स्वतंत्रता दिवस की बहिष्कार की घोषणा के बाद सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+