कोका कोला कर्मचारी की गोली मार कर हत्या
पुलिस अधिकारियों को शक है कि इस इस घटना में बोडो आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। कर्मचारी केशव फुकन की दो हमलावरों ने उस वक्त गोली मारी जब वह शहर के व्यस्त सड़क आर.जी. बरुआ रोड से होकर बैंक जा रहा था। हमलावर मोटरसाइकिल से थे। कर्मचारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
हमलावर कर्मचारी से नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे नेशनल डेमोकेट्रिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के आतंकवादियों का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications