महिला ने 2 बेटियों की हत्या की
पुलिस ने बताया कि शहर से 280 किलोमीटर दूर बागमोहलाई गांव में मोतीबाई नामक महिला ने घटना के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की।
पुलिस अधीक्षक पी.सुंदाराज ने आईएएनएस को बताया,"मोतीबाई नामक महिला ने पति ईश्वर मांडवी से विवाद के बाद अपने दो मासूम बेटियों सात महीने की दुर्गेश्वरी और पांच साल की गायत्री की हत्या कर दी।"
दुर्गेश्वरी और गायत्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
महिला के दो अन्य बच्चे चार वर्षीय बेटी सुशीला और आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक हमले में बच गए। सुशीला सरकारी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है जबकि कार्तिक खतरे से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों के गर्दन पर घाव पर निशान मिले हैं।
मोतीबाई के पड़ोसियों का कहना है कि सोमवार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। महिला ने बच्चों को मारने की धमकी दी थी। पुलिस को संदेह है कि महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications