लेह त्रासदी : मृतकों की संख्या 165 हुई
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) फारूक अहमद ने आईएएनएस को बताया, "अब तक 165 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 140 की पहचान हो गई है। लेह शहर और इससे सटे 12 गांवों में राहत व बचाव कार्य जारी है।"
उन्होंने कहा कि लगभग 400 घायलों का लेह के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एयर इंडिया मंगलवार को भी फंसे लोगों को निकालने के लिए चार विमान सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इस बीच भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तान से हादसे के दौरान गुम हुए 28 सैनिको को खोजने में मदद करने का आग्रह किया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सैनिक पानी के साथ बह कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार चले गए हैं।
लेह, श्रीनगर से 434 किलोमीटर दूर है जबकि हिमाचल प्रदेश के मनाली से 474 किलोमीटर दूर है। दोनों जगहों से अलग-अलग राजमार्गो से लेह जुड़ा हुआ है।
लेह में स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय, एक सरकारी पालिटेनिक और आइटीबीपी का शिविर, कंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा कुछ सरकारी कार्यालय भी बादल फटने के बाद हुई तबाही में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications