ब्रिटेन में जरदारी पर पड़े जूते

लंदन। ब्रिटेन के बर्मिघम शहर में एक शख्स ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की ओर उस समय अपने जूत उछाल दिए जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यह घटना शनिवार शाम की है। जूते उछालने वाले शख्य की पहचान नहीं बताई गई है। उसे सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान में भयावह बाढ़ के बावजूद ब्रिटेन का आधिकारिक दौरा करने पर इन दिनों जरदारी की आलोचना हो रही है।

पढ़ें - जरदारी की अन्य खबरें

स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' में रविवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "जरदारी भाषण दे रहे थे। उनके भाषण के दौरान एक व्यक्ति ने उनकी ओर दोनों जूते फेंके। जूते जरदारी से थोड़ी ही दूरी पर गिरे। यह पता नहीं चल पाया कि उस व्यक्ति ने किस बात के विरोध में यह कदम उठाया।"

उधर, जरदारी ने उन तर्को को खारिज कर दिया कि आपदा के इस समय में उन्हें पाकिस्तान में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके दौरे से बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली मदद में इजाफा हुआ है। वैसे जरदारी कोई पहली शख्सियत नहीं हैं जिनकी ओर से जूते उछाले गए हों। इससे पहले भी कई राष्ट्राध्यक्षों को इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा है।

जूते उछाले जाने का सिलसिला पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से दिसंबर, 2008 में शुरू हुआ था। इराकी टीवी पत्रकार ने उस दौरान बगदाद में आधिकारिक दौरे पर बुश की ओर जूते फेंके थे। इसी साल फरवरी में ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में जर्मनी के छात्र 27 वर्षीय मार्टिन जानके ने चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की ओर जूता उछाला था। इस घटना के समय जियाबाओ 'वैश्विक अर्थव्यवस्था' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+