कश्मीर में रविवार को कर्फ्यू हटा, बैंक और बाजार खुलने से राहत

श्रीनगर। हिंसा और बगावत के शोलों में दहकी रही कश्मीर घाटी से रविवार को कर्फ्यू हटा लिया गया। कर्फ्यू हटाए जाने से जनता ने चैन की सांस ली है। पूरे 10 दिन बाद घाटी में बाजार और बैंक खुले। रविवार को अलगाववादियों ने भी बंद का आह्वान नहीं किया, जिससे आम लोगों को दोतरफा राहत मिली।

पढ़ें - कश्मीर की खबरें

पुलिस अधिकारी ने बताया, "घाटी से कर्फ्यू हटा लिया गया है और किसी भी स्थान पर कोई रोक-टोक नहीं है। हम स्थिति पर नजदीकी बारीकी से नजर रखे हुए हैं।" सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद बैंक, डाकखाने और दुकानें सुबह से ही खुल गए और वाहनों की आवाजाही रही। अधिकारियों ने उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले, मध्य बड़गाम और हंडवारा कस्बे से कर्फ्यू शनिवार शाम को ही हटा लिया था। श्रीनगर के नौ थाना क्षेत्रों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया था।

श्रीनगर के लालबाग इलाके में रहने वाले अवकाश प्राप्त इंजीनियर नसीर अहमद ने कहा, "पिछले 10 दिनों में मेरा सारा पैसा खर्च हो गया था। मैंने बैंक अधिकारियों से पूछा कि क्या अपने बचत खाते से मैं कुछ पैसा निकाल सकता हूं और उन्होंने कहा कि बैंक रविवार को खुला रहेगा। यह बड़ी राहत है।" सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने लोगों से रविवार को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करने को कहा है क्योंकि उसने सोमवार से पुन: विरोध प्रदर्शनों और बंद का आह्वान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+