लेह बाढ़ त्रासदी में अब तक 150 की मौत, सैकड़ों अब भी लापता

जम्मू कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारी कुलदीप खोड़ा ने कहा, ''अब तक हमने 132 शव निकाले हैं। कम से कम 370 लोग घायल हैं। लापता लोगों की संख्या जांची जा रही है।
इस बीच शनिवार को भारतीय वायुसेना के छह मालवाहक विमान राहत सामग्री लेकर लेह पहुंचे, राहत सामग्री में पीने का साफ पानी, दवाइयां, भोजन, टैंट और कंबल थे। राहत कार्य में जुटी इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस, आईटीबीपी के प्रवक्ता दीपक पांडे ने कहा, ''शनिवार को हमें 30 शव मिले, जबकि 100 लोगों को सुरक्षित निकाला गया''
आईटीबीपी और इंजीनियरिंग फोर्स लेह तक जाने वाले सड़क मार्ग को भी दुरुस्त करने में जुटे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ ने दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सड़क चांग ला पास को भी बहा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications