उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ की हेरोइन बरामद
शाहजहांपुर। नशे की लत ऐसे राज्य में क्यों नहीं फैलेगी जब नशे की सप्लाई का मुख्य गढ़ बना हुआ है उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से पुलिस ने एक निजी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। इस चिकित्सक पर हेरोइन तस्करी का आरोप है और पुलिस ने उसके पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।
जिले के सिविल लाइन इलाके में पुलिस ने रविवार को 35 साल के विद्याराम गंगवार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गंगवार मूल रूप से बरेली का निवासी है और हरदोई में एक मेडिकल क्लीनिक चलाता है। पुलिस ने बताया, "गंगवार शहर में मौजूद किसी ग्राहक को हेरोइन की आपूर्ति करने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
गंगवार ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त है। राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखण्ड और दिल्ली में मौजूद अपने ग्राहकों को मादक पदार्थो की आपूर्ति करता है। पुलिस का अंदेशा है कि डॉक्टर के संबंध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त किसी अंतर्राज्यीय गिरोह से हो सकते हैं। गंगवार से पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications