रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 मरे
बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर के एक मकान में शनिवार की शाम रसोई गैस सिलिंडर फटने से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह महज एक दुर्घटना लग रही है, लेकिन पुलिस अन्य दृष्टि से भी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "सिलिंडर उस समय फटा जब महिलाएं रसोईघर में खाना बना रही थीं। वहां दो बच्चे भी मौजूद थे। इनके अलावा घर के दो पुरुष सदस्य घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर, लेकिन स्थिर है।"
उल्लेखनीय है कि बठिंडा चण्डीगढ़ से लगभग 220 किलोमीटर दूर है।












Click it and Unblock the Notifications