जाके राखो सांइया मार सके ना कोय
सिडनी। 'जाके राखो सांइया मार सके ना कोय' इस उक्ति को सही करती एक घटना आस्ट्रेलिया में घटी। ऑस्ट्रेलिया में एक आदमी 12,700 बोल्ट का बिजली का झटका खाने के बाद भी जिंदा बच गया। इस हादसे में वह मामूली रूप से झुलस गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक 35 वर्षीय व्यक्ति के शरीर का लगभग 20 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। इस हादसे के बाद उसे ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। अखबार ने बताया है, "माना जा रहा है कि यह व्यक्ति रोखाम्पटन का रहने वाला है और वह बिजली के आघात के बाद सड़क किनारे पड़ा हुआ था।"
अधिकारियों ने बताया कि वह लोहे का एक छोटा खंभा लेकर जा रहा था और अचानक ही वह 12,700 बोल्ट के तार के संपर्क में आ गया।












Click it and Unblock the Notifications