राष्ट्रमंडल खेल : क्वींस बैटन रिले विवाद से नाराज हैं महारानी
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' द्वारा रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक महारानी ने क्वींस बैटन रिले से जुड़े विवाद में एक ब्रिटिश कंपनी के शामिल होने को लेकर बेहद नाराजगी जाहिर की है।
क्वींस बैटन रिले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले महारानी का संदेश माना जाता है। महारानी की मौजूदगी में ब्रिटेन से रवाना होने के बाद क्वींस बैटन दुनिया भर की चक्कर लगाने के बाद भारत पहुंच चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महारानी ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मीडिया के मुताबिक रिले के साथ विवाद जुड़ने के कारण इसकी प्रतिष्ठा पर आंच आई है।
पत्र ने भारत में एक राजनयिक सूत्र के हवाले से लिखा है, "महारानी को क्वींस बैटन रिले से जुड़े विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। वह इस विवाद को लेकर अनभिज्ञ थीं। इसका सफर उनकी मौजूदगी में लंदन से शुरू हुआ था लेकिन भारत पहुंचने के साथ इसके साथ विवाद जुड़ गया।"
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होना है। मशाल को तीन अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचना है। नई दिल्ली पहुंचने से पहले यह दुनिया भर में 190,000 किलोमीटर चक्कर लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications